चलती कार में शराब पिला चार युवकों ने किया महिला से गैंगरेप

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती की रहने वाली युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती को उसका प्रेमी घुमाने के बहाने देहरादून लाया और फिर अय्याशी कर छोड़ कर निकल गया। आईएसबीटी से कार में लिफ्ट लेकर बैठी युवती को चलती कार में ही जबरन शराब पिलाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया और फिर थाना गागलहेडी क्षेत्र में छोड़ भागे। जिसे पुलिस मेडिकल को जिला अस्पताल लाई।

saharanpur चलती कार में शराब पिला चार युवकों ने किया महिला से गैंगरेप

थाना गागलहेडी पुलिस को सूचना मिली कि भगवानपुर बाइपास मार्ग पर गांव नागल अहीर के निकट एक युवती नशे की हालत में सड़क किनारे बेसुध पड़ी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आसपास खेतों में काम करने कर रहे किसानों ने बताया कि एक चलती कार से युवती को बाहर फेंका गया है। उस कार में कुछ युवक सवार थे। पुलिस किसी तरह युवती को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लाई। सूत्रों के मुताबिक युवती बस्ती जिले की रहने वाली है और उस वक्त नशे की हालत में थी। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की के माता पिता नहीं हैं सिर्फ एक बहन है जो लखनऊ के गोमतीनगर में रह रही है।
सूत्रों के मुताबिक युवती एक प्राइवेट कंपनी में अच्छी पोस्ट पर कार्यरत है और प्रेमी के साथ देहरादून घूमने आई थी। जहां प्रेमी ने उसके साथ अय्याशी की और फिर उसे छोड़कर भाग गया। युवती ने आईएसबीटी से एक कार में लिफ्ट ली। जिसमें सवार चार युवकों की नियत भी खराब हो गई और युवती को जबरन शराब पिला चलती कार में ही उससे गैंगरेप किया। यहां तक कि विरोध करने पर युवती को बुरी तरह बेल्ट से पीटा गया। उसके शरीर पर जगह-जगह निशान पड़े थे। सीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच युवती का बयान दर्ज कर लिया है। मेडिकल करने वाले ईएमओ का कहना है कि युवती के शरीर पर बाहरी चोटों के निशान मिले हैं, और उसके मुंह से शराब की भी गंध आ रही थी। मेडिकल करा कर पुलिस युवती को साथ ले गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+