मिर्जापुर: नदी में बह गई चार लड़कियां, दो की मिली लाशें

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के मदापुर गांव में सोमवार की दोपहर बारह बजे गड़ई नदी में कपड़ा साफ करने के बाद स्नान कर रही दो ममेरी बहनें व दो लड़कियां बह गयीं। नदी में डूब रहीं घर की दो लड़कियों को नहा रहे छात्रों की मदद से बचा लिया गया। चार घंटे बाद अहरौरा बांध का पानी बंद करने पर दोनों के शव बरामद हुआ।

मिर्जापुर: नदी में बह गई चार लड़कियां, दो की मिली लाशें

कपड़ा साफ करने गयी थी ममेरी बहनें
अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराडीह गांव के रमेश की तेरह वर्षीया पुत्री काजल जन्म से ही अपने नाना परशुराम निवासी मदापुर के यहां रहती थी। वह और उसके मामा दिनेश की पुत्री वंदना दोनों छठवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। दोपहर में वंदना और काजल परिवार की दो लड़कियों संग शिवमंदिर के पास गड़ई नदी घाट पर कपड़ा साफ करने गयी थी। कपड़ा साफ करने के बाद चारों नदी में नहाने लगी। नहाते वक्त दोनों ममेरी बहनें डूबने लगी। दोनों को बचाने के लिए सीता और सरोजा आगे बढ़ी लेकिन गहरे पानी में जाने से खुद डूबने लगी। दोनों को तैरना नहीं आता था। यह देख पास में ट्यूब लेकर स्नान कर रहे छात्र बृजेश और विजय ने डूब रही दोनों लड़कियों को बचा लिया।

बांध का गेट बंद करने पर मिला शव
घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर अहरौरा बांध का गेट बंद कराया। नदी में पानी कम होने पर तलाश शुरू की गयी। घटना से चार घंटे बाद शाम चार बजे कुछ दूरी पर बांस की झाड़ी में दोनों का शव फंसा हुआ मिला। ग्रामीण पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव सौंपने की मांग कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+