कप्तान के नाम पर हो रही थी वसूली, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

नैनी इलाके में पुलिस वाहनों से अवैध वसूली में लगी थी और कहती थी ऊपर से आदेश है इसलिए पैसे लिए जा रहे हैं। इस मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई हुई।

इलाहाबाद। पुलिस कप्तान के नाम पर इलाहाबाद पुलिस ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रही थी। मामले की खबर एसएसपी तक भी पहुंची तो चार वर्दी धारियों को सस्पेंड कर दिया गया। एसएसपी ने नैनी जेल रोड चौक प्रभारी वीर बहादुर सिंह और तीन सिपाहियों को निलंबित करते हुये विभागीय जांच के भी आदेश दिये हैं।

हर दिन होती है वसूली
इलाहाबाद जिले की सीमा से गुजरने वाले माल वाहक वाहनों से नैनी इलाके में पुलिस अवैध वसूली कर रही थी। पुलिस वसूली के दौरान मनमानी करती और बताती कि पैसा ऊपर तक जा रहा है। ऊपर से आदेश है, धंधा करना है तो पैसो दो वर्ना वाहन सीज कर देंगे। मजबूरी में ट्रक व अन्य वाहन के चालक पैसा दे रहे थे। नैनी के लेप्रोसी चौराहे पर तो दर्जनों ट्रकों को रोक वसूली हो रही थी, जिसकी शिकायत पर कार्रवाई हुई है।

अधिकारी खड़े रहे होती वही वसूली
एसएसपी ने नैनी के लेप्रोसी चौराहे पर वसूली की जांच के लिए एसपी व सीओ पंचम को मौके पर भेजा। अधिकारी के सामने ही अवैध वसूली का खेल चलता रहा। पहले सिपाही दिनेश कुमार और एनएचएआइ का एक कर्मचारी ट्रकों से वसूली कर रहा था। कुछ देर बाद आरक्षी अनिरुद्ध यादव और कमलेश यादव भी वसूली करने पहुंच गए। एसपी ने रिपोर्ट कप्तान को दी तो एसएसपी ने सिपाही दिनेश, अनिरुद्ध और कमलेश को सस्पेंड करने के साथ ही जेल रोड चौकी प्रभारी वीर बहादुर को भी निलंबित कर दिया।

अदालत की नाफरमानी पर सस्पेंड
इलाहाबाद के मेजा थाने में तैनात दारोगा गरभू सिंह यादव को अदालत के आदेश की नाफरमानी करने पर एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। अदालत के आदेश के बावजूद मुकदमे की जांच में लापरवाही बरतने वाले दारोगा गरभू सिंह इलाके में अपनी मनमानी के लिये मशहूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+