मुजफ्फरनगर: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसा इस वक्त हुआ जब करा सवार अपनी बहन को लेकर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेशल हाईवे के वहलना चौक से गुजर रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी खड़े कैंटर से टकरा गई।

घटना मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेशल हाईवे की है। शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार और खड़े ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। बता दें कि उत्तराखंड के रुड़की निवासी शारिक और दानिश अपनी बहन रूबी को दिल्ली से कार से वापस लेकर आ रहे थे। उसी दौरान मुजफ्फरनगर हाईवे पर उनकी कार खड़े ट्रक से जा टकराई। जिसमें कैंटर सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा कार सवार एक महिला और एक युवक की भी इस सड़क हादसे में मौत हुई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया है।
सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्ता रिसॉर्ट्स और वहलना कट के पास एक डीसीएम वाला अपनी गाड़ी का टायर चेंज कर रहा था। तभी पीछे से एक अनियंत्रित वरना कार ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिनमें से दो लोगो को जिला चिकित्सालय और तीन लोगों को मुज़फ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: घर में रखते हैं कैश या गहने तो हो जाएं सावधान, चोरी का लाइव वीडियो












Click it and Unblock the Notifications