लखीमपुर खीरी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, एक परिवार के चार लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ढाबे के सामने सो रहे लोगों पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा लखीमपुर खीरी के सिसैया चौराहे के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कागज से भरा ट्रक बहराइच की तरफ जा रहा था। तभी ट्रक का टायर गड्ढे में जा घुसा, जिस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ढाबे के बाहर सो रहे लोगों ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक के नीचे दबने से 4 लोगों की मौके पर मौत गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़े- मिलिए उन बाबा से जो वाट्सएप और फेसबुक के ज़रिए मिलते हैं अपने भक्तों से












Click it and Unblock the Notifications