पीछे से घुसी कार को 1 किलोमीटर तक घसीटता रहा ट्रक, 4 की दर्दनाक मौत
आगरा। यूपी में आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता चैराहे के पास ब्रेकर पर ब्रेक लेते समय ट्रक में पीछे से कार घुस गई। ट्रक ने कार को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा। इस दर्दनाक हादसे में महिलाओं और बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित रुनकता के पास ब्रेकर पर ब्रेक लेते समय ट्रक में पीछे से तेज गति होने के कारण कार घुस गई। ट्रक ने कार को करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा। ट्रक ड्राइवर को जब इस बात की जानकारी हुई तो अपनी गाड़ी खड़ी करके मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिल्ली की तरफ से आगरा आ रहे ट्रक ने रुनकता चैराहे के पास ब्रेकर पर ब्रेक लिए उसी समय पीछे से आ रही कार ट्रक में तेज गति होने के कारण घुस गयी। कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है। कार में महिलाओं और बच्चों सहित सात लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला।
महिलाओं और बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घायल और मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications