यूपी: जौनपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब पर नहाने गई चार बच्चियां डूबी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब पर नहाने गई चार बच्चियां डूब गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने लोगों की मदद से चारों बच्चियों को बाहर निकाला और आनन-फानन में पास के ही सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

Four children died after drowning in a pond in Jaunpur

जानकारी के अनुसार, हादस जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में हुआ है। यहां रविवार की दोपहर गांव की चार बच्चियां तालाब में नहाने गई थी। तालाब गहरा होने के कारण एक बच्ची डूबने लगी। इस दौरान तीनों किशोरियां उसे बचाने के लिए तालाब में कूदी और वो भी तालाब में डूब गई। बच्चियों की तलाब में डूबने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया और ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चियों को बाहर निकाला। आनन-फानन में पास के ही सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो गांव निवासी चारों किशोरियां एक साथ तालाब में नहाने के लिए घर से गई थी। इस दौरान तालाब में नहाते वक्त एक किशोरी का पैर फिसल गया और वो तालाब में डूबने लगी। इस दौरान तीनों किशोरियां उसे बचाने के लिए तालाब में कूदी और वो भी तालाब में डूब गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+