डर्टी बम बनाने का सामान खरीदने आए चार लोग मेरठ में गिरफ्तार

इनके साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किये गए हैं जो इसी इलाके में बैठकर इरिडियम बेचने वाले थे। मौका पाकर दो आरोपी मौके से फरार हो गया।

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के गंगानगर में पुलिस ने शुक्रवार को मुम्बई से इरीडियम 192 खरीदने आए चार सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो और लोगों को गिरफ्तार किये गए हैं जो इसी इलाके में बैठकर इरिडियम बेचने वाले थे। मौका पाकर दो आरोपी मौके से फरार हो गया।

डर्टी बम बनाने का सामान खरीदने आए चार लोग मेरठ में गिरफ्तार

खरीद-फरोख्त जब जारी थी तभी पुलिस ने छापा मारकर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया और मौके पर मौजूद आपत्तिजनक पदार्थ भी बरामद किया है जिसको इरीडियम 192 बताया जा रहा है। इरीडियम 192 एक रेडियोएक्टिव पदार्थ है जो डर्टी बम बनाने में इस्तेमाल होता है। इस पदार्थ से कैंसर जैसी घातक बीमारी बड़े पैमाने पर फैलती है।

विश्व के बाजार में इस पदार्थ की बड़ी मांग है और इसकी कीमत करोड़ों में होती है। फिलहाल पुलिस ने मौके से बरामद पदार्थ की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के अलावा दिल्ली और लखनऊ के विशेषज्ञों की मदद से इस पदार्थ की विश्वसनीयता का पता लगाया जा रहा है।

साथ ही मुम्बई से आये सौदागरों और इरीडियम बेचने का दावा करने वाले शाहनवाज़ की कुंडली भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस यह भी तलाश रही है कि इन लोगों के तार कहीं किसी आतंकी संगठन से जुड़े हुए नहीं हैं।

साथ ही मुम्बई के यह सौदागर अगर इरीडियम खरीदने आए थे तो उस पदार्थ से आखिर वो क्या करने वाले थे? उनके मंसूबों का पता करने की कोशिश भी पुलिस कर रही है। हलांकि पुलिस अधिकारी अभी कैमरे के सामने बोलने को तैयार नही उनका कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+