गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 3 दिनों में 44 बच्चों की मौत
गोरखपुर। यूपी में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौतों का कहर लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में यहां अलग-अलग वजहों से 44 बच्चों की मौत हो गई। इनमें से कुछ की मौत इंसेफेलाइटिस से होने की बात कही जा रही है। फिलहाल, इस मामले पर मेडिकल कॉलेज के अधिकारी बात करने से इनकार कर रहे हैं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 और 11 अगस्त को ऑक्सीजन की कमी होने से 60 बच्चों की मौत हो गई थी जिस पर काफी हंगामा मचा था और योगी सरकार पर सवाल खड़े होने लगे थे। लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में दौरा भी हो रहा है लेकिन इन दिनों सीएम योगी का कोई भी दौरा गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नहीं हुआ।

सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौतों को लेकर सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ते थे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि योगी सरकार में कैसे रुकेगा मौतों का आंकड़ा और कैसे बचेगी इन मासूम बच्चों की जान?












Click it and Unblock the Notifications