'वो अपनी मांगें और भाषा बदल रहे, मैं अपने बयान पर कायम हूं', पहलवानों पर फिर बोले बृजभूषण सिंह

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के प्रदर्शन पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरे ऊपर आरोप साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मैं आज भी अपने उसी बात पर कायम हूं।

Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों पर अब टकराव तेज होता जा रहा है। 28 मई को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला ज्यादा गर्माया गया है। इस बीच जहां यूपी के मुजफ्फरनगर के शोरम गांव में खाप महापंचायत बुलाई गई है तो दूसरी तरफ एक बार फिर बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से सामने आकर पहलवानों के धरने पर अपना बयान दिया है।

'वे अपनी मांग और भाषा लगातार बदल रहे'

महिला पहलवानों के प्रदर्शन पर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने यूपी के गोंडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले इनकी(पहलवानों की) मांग कुछ और थी और बाद में मांग कुछ और हो गई। ये लगातार अपनी शर्तों को बदल रहे हैं।

'मैं अपने बयान पर कायम हूं'

उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले दिन कहा था कि अगर एक भी प्रकरण मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मैं आज भी अपने उसी बात पर कायम हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि आप पुलिस की जांच का इंतजार कीजिए।

खाप पंचायत का बड़ा फैसला

इधर, मुजफ्फरनगर में प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में खाप महापंचायत की बैठक हुई, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति और सरकार से मिलेंगे। खाप और इन महिलाओं (प्रदर्शनकारी पहलवानों) की हार नहीं होगी। कल कुरुक्षेत्र में और फैसले लिए जाएंगे।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान

वहीं मुंबई में पहलवानों के विरोध पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पुलिस की जांच चल रही है। हम भी चाहते हैं कि न्याय मिले। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि निष्पक्ष जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+