अखिलेश को भी नहीं मिली सहारनपुर जाने की अनुमति
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिंसाग्रस्त सहारनपुर में जाने की अनुमति नही दी गई।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश स्थित हिंसाग्रस्त सहारनपुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि अमेठी से सांसद राहुल गांधी आज सहारनपुर गए और वहां लोगों से मुलाकात की।

बता दें कि सहारनपुर के गांव शब्बीपुर और मिर्जापुर में हुए जातीय दंगे के बाद सहारनपुर जनपद के आधा दर्जन से अधिक गांवों के गली मोहल्लों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ बिहार में दर्ज हुआ 420 का मुकदमा
बाइक सवार अज्ञात हमलावरों की गोली से घायल हुए ठाकुर बिरादरी के युवक की हालत स्थिर बनी है और चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा है। पूरे जनपद में तनावपूर्ण माहौल बना है और अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications