उत्तर प्रदेश: पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, डिप्टी सीएम मौर्या ने जताया शोक
लखनऊ, 1 जुलाई: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से पूर्व सांसद और भाजपा नेता शरद त्रिपाठी का निधन हो गया है। वो 49 साल के थे। बुधवार रात मेदांता अस्पताल में उनका निधन हुआ है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उनको मेंदाता में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। शरद त्रिपाठी के पिता रमापति राम त्रिपाठी देवरिया से सांसद हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में शरद त्रिपाठी संत कबीर नगर लोकसभा सीट से सांसद बने थे। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा है- मेरे मित्र पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी जी के दुखद निधन के समाचार से निःशब्द हूँ प्रदेश ने भविष्य के बहुत बड़े नेता को खो दिया है। विनम्र श्रद्धांजलि।भगवान आपको चरणों में स्थान दें परिजनों समर्थकों को दुख सहने की शक्ति दें।
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर लिखा,संतकबीरनगर से पूर्व सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शरद त्रिपाठी जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे।












Click it and Unblock the Notifications