पूर्व विधायक ने दिनेश सिंह की रैली को बताया फ्लॉप, बोले- 20 गुना ज्यादा भीड़ जुटा सकता हूं

रायबरेली। रायबरेली के पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह ने कांग्रेस की सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की खुलकर की तारीफ की। ये मीटिंग रायबरेली के एमएलसी व कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता दिनेश सिंह के बीजेपी में शामिल होने के मद्देनजर थी। उन्होंने कहां कि जितनी भीड़ दिनेश सिंह ने भाजपा ज्वाइन करने के दौरान इकट्ठी की थी, अगर सोनिया गांधी और माननीय प्रियंका गांधी आदेश करें तो उससे 20 गुना ज्यादा भीड़ इकट्ठा करके दिखा देंगे।

former MLA akhilesh pratap singh claims that dinesh singhs raily was totaly flop

रायबरेली के पूर्व सदर विधायक और बाहुबली नेता अखिलेश सिंह ने दिनेश सिंह के भाजपा के जाने के मद्देनजर अपनी कोठी पर आज एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में खुलकर बोला और सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रायबरेली के जीआईसी मैदान की रैली फ्लॉप रही। अगर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने मुझसे कांग्रेस का सहयोग करने की बात करें तो मैं कांग्रेस की रैली में दिनेश सिंह की रैली से 20 गुना जनता की भीड़ इकट्ठी करके दिखा दूंगा।

कांग्रेस के पक्ष में पूर्व विधायक ने बहुत सी बातें कही। उन्होंने कहा कि अब इस जिले में आने वाले समय मे कांग्रेस का समर्थन करूँगा। जिले में अब आने वाले वक्त में कांग्रेस का एमएलसी होगा साथ ही लोकसभा के दोनों जिलों में भारी बहुमत से लोकसभा की सीटें निकलेंगी। कांग्रेस की मैं हर प्रकार से मदद करूँगा और कर्नाटक चुनाव जीतने की आगामी बधाई भी दे डाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+