बीजेपी को चेतावनी, "2 अक्टूबर तक बन जाए राम मंदिर वरना भुगते इसके अंजाम"

लखनऊ। विश्‍व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने लखनऊ में अपने नए संगठन अंतरराष्‍ट्रीय हिंदू परिषद का ऐलान कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है। इतना ही नहीं प्रवीन भाई तोगड़िया ने कहा कि भाजपा छद्म हिंदू (झूठे हिन्दू) है। उन्होंने मंदिर बनाने की डेड लाइन भी दी।

Former leader of vishva hindu parishad warned bjp for the construction of ram mandir

भाजपा ने तोड़ा वादा
अंतरराष्‍ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीन भाई तोगड़िया ने मंगलवार को लखनऊ में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए अभी तक कोई भी कानून नहीं बनाया गया है। तोगड़िया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए अब तक कुछ नहीं किया है।

लखनऊ से शुरू होगा आंदोलन
केन्द्र की भाजपा सरकार ने अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए कानून ना बनाकर करोड़ों हिन्दुओं के साथ छल किया है। उन्होंने कहा भाजपा ने 2 अक्टूबर तक राम मंदिर बनाने का टाइम टेबल नहीं दिया तो वो लखनऊ से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। तोगड़िया ने कहा कि भाजपा ने जिस राम मंदिर को बनाने का वादा किया था उस वादे से आज मुकर चुकी है। आने वाले 2019 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

कोर्ट के आदेश पर मंदिर बनाना था तो जनता से वादा क्यों किया ?
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आज मैं अयोध्या जा रहा हूं राम मंदिर बनाने का संकल्प लेने के लिए, जैसे 1984 में संकल्प लिया गया था। कहा कि राम मंदिर का निर्माण सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा। तोगड़िया ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब कोर्ट के आदेश पर मंदिर बनाना था तो जनता से वादा क्यों किया था।

प्रधानमंत्री को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं
देश के प्रधानमंत्री को विदेश घूमने से फूर्सत नहीं है। इसलिए मैं डाक के जरिए प्रस्तावित कानून उनको भेज रहा हूं। तोगड़िया ने कहा कि सरकार कानून बनाकर काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और अयोध्या में राम मंदिर की भूमि तीनों हिंदुओं को सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि हम एक अभियान शुरु करने जा रहे हैं जिसके माध्यम से हमारे कार्यकर्ता अक्तूबर तक 20 करोड़ लोगों तक पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इसके बाद भी अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन शुरु होगा।

भाजपा मलमास को छोड़ कर रही है रमजान की चिंता
तोगड़िया ने कहा कि भाजपा मलमास की चिंता छोड़कर रमजान की चिंता में लगी हुई है। उन्हें कश्मीर के आतंकवादियों की चिंता है और कसाइयों का भय है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेता झूठे हिंदू हैं और जो बीजेपी का नेतृत्व कर रहे हैं वो भी हिंदू नहीं हैं। अगर भाजपा सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो इसका जवाब जनता 2019 में होने वाले चुनाव में देगी।

ये भी पढ़ें -शॉपिंग, ज्वैलरी और मोबाइल की शौकीन थी लुटेरी दुल्हन, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+