UP: विधानसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं पूर्व कांग्रेसी जितिन प्रसाद
लखनऊ, 20 अगस्त। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। अमित शाह के आवास पर करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में सीएम योगी ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस बीच अब खबर आ रही हैं कि चुनाव से ठीक पहले यूपी कैबिनेट का विस्तान किया जा सकता है जिसमें कांग्रेस के पूर्व नेता जितिन प्रसाद समेत कई नामों को शामिल किया जा सकता है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के लिए विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही जितिन प्रसाद, ब्राह्मण नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी एके शर्मा के नामों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस बार चुनाव में बीजेपी ब्राह्मण समुदाय को साधने का मन रहा रही हैं, इसी क्रम में कैबिनेट में तीन ब्राह्मण नेताओं के शामिल किए जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, मंदिर निर्माण व उपलब्धियों को लेकर जल्द निकलेगी योगी की चुनावी यात्रा
इसके अलावा कैबिनेट में यूपी में भाजपा के प्रमुख सहयोगी संजय निषाद सहित अन्य समुदायों के दो से तीन नेताओं के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि ऐसी खबरें सामने आई हैं जिसमें उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समुदाय के खुद को उपेक्षित महसूस करने लगा है। ऐसे में असंतोष बढ़ने की खबरों के बीच भाजपा पिछले तीन चुनावों में सहयोगी रहे गैर-यादव अन्य पिछड़ा वर्ग और गैर-जाटव अनुसूचित जातियों को भी खुश करने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए जितिन प्रसाद
कांग्रेस के एक और धुरंधर नेता ने 9 जून, 2021 को पार्टी का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हाथ थाम लिया था। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़ अब भाजपायी हो गए हैं। कांग्रेस के यह झटका ऐसे समय लगा है जब पार्टी अगले साल यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए रोड मैप तैयार करने में जुटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications