शाहजहांपुर: योगी बन गए यूपी के सीएम, तो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जम कर किया डांस

पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री स्वामी चिनमयांननद और योगी आदित्यनाथ नाथ का रिश्ता बेहद करीबी माना जाता है।

शाहजहांपुर। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने की खबर मिलते ही हर तरफ जश्न का माहौल है। इसी के चलते यूपी के शाहजहांपुर में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के आवास पर जमकर जश्न मनाया गया। इतना ही नहीं पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद खुशी में डांस भी किया।

शाहजहांपुर: योगी बन गए यूपी के सीएम, तो पूर्व केंद्रीयमंत्री ने जम कर किया डांस

इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई साथ ही एक बार फिर गुलाल की होली खेली गई। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और योगी आदित्यनाथ के बीच बेहद करीबी संबंध है और पिछले कई सालों से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।साथ ही उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी।

दरअसल बीजेपी के पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्यमंत्री स्वामी चिनमयांननद और योगी आदित्यनाथ नाथ का रिश्ता बेहद करीबी माना जाता है। दोनों ही कटर हिंदूत्व नेता के तौर पर जाने जाते हैं। इसी के चलते जैसे ही योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाए जाने की खबर पर मोहर लगी।

वैसे ही चारों ओर जश्न का माहौल हो गया है कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। साथ ही स्वामी चिनमयांननद भी जश्न मनाने से पीछे नही रहे। और उन्होंने जम कर आतिशवाजी और खुशी जाहिर की। इसके चलते मीडिया से बात करते हुए स्वामी चिनमयांननद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाने का फैसला बेहद अच्छा है।

यूपी को अब एक नई दिशा मिलेगी। जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते है। इसी तरह योगी आदित्यनाथ भी इसी तरह से काम करेंगे। उन्हे पूरी उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ के अंदर वो योग्यता है जो सबको साथ लेकर चल सके। अब यूपी का विकास रूकने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें: राजनाथ के बेटे पंकज को मंत्री ना बनाए जाने की ये है असल वजह?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+