लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना के शिकार हुए तीन रूसी और एक जर्मन नागरिक

कानपुर। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लगातार हादसों की खबरें आती रहती हैं। गुरुवार की देर रात कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर फिर एक हादसा हुआ जिसमें चार विदेशी नागरिकों के घायल होने की सूचना है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Foreign tourist injured in accident on Lucknow Agra Express Way

कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से कार टकराने से उसमें सवार चार विदेशी नागरिक घायल हो गये। इन नागरिकों में एक जर्मन व तीन रूस के रहने वाले हैं। घटना में दो विदेशी नागरिक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Foreign tourist injured in accident on Lucknow Agra Express Way

डॉक्टरों ने बताया कि इलाज चल रहा है और घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पिछले महिने यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में ऑस्ट्रेलिया निवासी मैथ्यू की मौत हो गई थी और दो अन्य विदेशी नागरिक घायल हो गए थे।

Foreign tourist injured in accident on Lucknow Agra Express Way

पुलिस ने इस बारे में बताया है कि इन विदेशी नागरिकों को कानपुर में ही रुकना था, इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और मदद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+