ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला की मौत, रैंप पर चढ़ते समय बिगड़ी तबीयत, नहीं बची जान

Agra Taj Mahal News: ताज महल का दीदार करने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आगरा आते हैं। ऐसे में ताज महल घूमने आईं एक विदेशी महिला पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक महिला बेहोश हो गई, जिसको आनन-फानन में व्हीलचेयर पर गेट तक ले जाया गया, लेकिन इस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक म्यामांर से ताज का दीदार करने आए पर्यटकों के ग्रुप में शामिल महिला पर्यटक की अचनाक तबीयत बिगड़ गई। विदेशी महिला टिकट काउंटर की ओर जाने वाले रैंप पर चढ़ते समय बेहोश होकर गिर गई थी।

Agra Taj Mahal

विदेशी पर्यटक ग्रुप का हिस्सा थीं महिला

महिला पर्यटक का नाम आइमिंट बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 67 वर्ष है। घटना की जानकारी देते हुए आगरा में एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने एएनआई को बताया, "ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक की टिकट काउंटर की ओर जाने वाले रैंप पर चढ़ते समय बीमार पड़ने से मौत हो गई। उसे व्हीलचेयर पर गेट तक ले जाया गया। उसकी मौत स्मारक के बाहर हुई। वह पर्यटकों के एक ग्रुप का हिस्सा थी।"

67 वर्षीय पर्यटक बेहोश होकर गिरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक म्यांमार की 67 वर्षीय पर्यटक मुख्य गुंबद की सीढ़ियां चढ़ रही थी, तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। अधिकारी फिलहाल पर्यटक समूह के अन्य सदस्यों से जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से संबंधित कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जांच जारी रहने के कारण आइमिंट का शव जिला अस्पताल में है। इस बीच, म्यांमार दूतावास को सूचित कर दिया गया है और वह स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

म्यांमार दूतावास को दी घटना की जानकारी

वहीं प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि म्यांमार दूतावास को इस घटना से संबंधित सभी घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी जाए। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों से गवाही एकत्र करने में जुटी हुई है। इसमें आइमिंट के समूह में शामिल अन्य पर्यटकों से बातचीत करना भी शामिल है। इस तरह के प्रयासों का उद्देश्य यह समझना है कि क्या हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+