दरिद्र दोस्तों का मूर्ख प्लान, अपना-अपना घर चलाने की खातिर बनाया गैंग
अपनी गरीबी दूर करने के लिए इन शातिर चोरों ने अपने पांच दोस्तों का एक गैंग तैयार किया और शहर की दुकानों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो अपनी गरीबी दूर करने के लिए शातिर चोर बन गए। पकड़े चोर आपस में जिगरी दोस्त हैं। चोरों के पास से चोरी किए गए 10 महंगे मोबाइल फोन, तमंचा और चाकू बरामद हुआ है। फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही दो फरार चोरों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये शातिर चोर आपस में जिगरी दोस्त हैं। अपनी गरीबी दूर करने के लिए इन शातिर चोरों ने अपने पांच दोस्तों का एक गैंग तैयार किया और शहर की दुकानों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। दोस्तों का बना ये चोर गैंग रात के वक्त में दुकानों को काटकर चोरी करता था। चोरी किए गए महंगे सामानों को ये गैंग बेहद सस्ते दामों में बेंच देता था। शहर की दुकानों में एक के बाद एक हो रही चोरी ने पुलिस की नींद हराम कर रखी थी। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कल मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों चोरों को कोतवाली इलाके के बिसरात घाट के पास घेराबंदी की तो चोरों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।

पकड़े गए 'मूर्ख' ने बताया गैंग का प्लान
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इन तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मौके से दो चोर फरार होने में कामयाब रहे। जिगरी दोस्तों के लिए अभिशाप बनी गरीबी के चलते ही ये गैंग बना जिसका अब पुलिस खुलासा कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए चारों के पास से हाल ही में चोरी किए गए 10 मोबाईल फोन, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। तीनों चोरों को जेल भेज दिया गया है, साथ ही बाकी बचे दो चोरों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए तीनों दोस्तों अजय, कार्तिक और दिनेश ने पूछताछ में बताया कि हम लोग पांच दोस्त हैं।

चोर-चोर मौसेरे भाई!
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि हम लोग एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हम लोग बहुत गरीब हैं, मेरे घर में खाने के लिए अनाज नहीं होता था। ऐसा ही हाल मेरे सभी दोस्तों का था। इसलिए एक दिन हम पांचों दोस्तों ने एक प्लानिंग की और अपनी गरीबी को दूर कैसे किया जा सके इसलिए ये गैंग बनाया। तब हमने पहले दुकानों में चोरी करने का मन बनाया। उसके बाद पहली चोरी हमने कांट थाना क्षेत्र में की, वहां चुराया हुआ माल सस्ते दामों में बेचा जिसके बाद हमने घर में अनाज लाकर रखा।

गरीबी उन्मूलन योजना प्रशासन की फाइलों में फांकती हैं धूल
इसके बाद चोरी का सिलसिला शुरू हो गया। अब चोरी करने से उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक हो गई थी। वहीं एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही थीं। तभी मुखबिर की सूचना पर चार लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दो फरार होने में कामयाब हो गए, उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications