सस्ता हवाई सफर, सिर्फ 862 रुपए में इलाहाबाद से लखनऊ के लिए फ्लाइट

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में 14 जून से शुरू हो रहा हवाई सफर आम लोगों के लिए बेहद ही खास है। यहां की फ्लाइट आपको कम किराये में हवाई जहाज का सफर करायेंगी। आप लखनऊ से इलाहाबाद का हवाई सफर मात्र 862 रुपये में कर सकेंगे और इसके लिये हवाई सेवा दे रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी हवाई सफर करना चाह रहे हैं और संगम नगरी से आपका जुड़ाव है तो आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इलाहाबाद के लिये पहली फ्लाइट लखनऊ से है। सुबह छह बजे आपको लखनऊ से इलाहाबाद के लिए फ्लाइट मिलेगी जबकि इलाहाबाद से लखनऊ के फ्लाइट दोपहर 12:20 बजे आपको मिलेगी। आपकी हवाई यात्रा में कुल डेढ़ घंटे का समय लगेगा।

Flight from Allahabad to Lucknow

खास बातें
लखनऊ से इलाहाबाद व इलाहाबाद से पटना के लिये हफ्ते में तीन दिन जेट एयरवेज की फ्लाइट मिलेगी। आप मंगलवार, गुरुवार व रविवार को यहां का सफर कर सकेंगे। लखनऊ से इलाहाबाद के लिये आपको इकोनॉमिक डील के तहत 967 रुपये का टिकट मिलेगा लेकिन कंपनी प्रमोशन के तहत यह आपको 862 रुपये ही चार्ज किया जायेगा। जबकि इकोनॉमी सेवर श्रेणी के टिकट की कीमत 1177 रुपये है, लेकिन प्रमोशन के तहत 1072 रुपये ही चार्ज होगा।

पटना 1321 रुपये में
इलाहाबाद से पटना के लिये भी आपको सिर्फ 1321 रुपये में टिकट मिल जायेंगे और पटना से इलाहाबाद का सफर भी इतने ही किराये पर होगा। अभी दो तरह के टिकट आपको मिलेंगे इनमें इकोनॉमिक व इकोनॉमी सेवर की श्रेणी है जिसमें आपको 1321 व 1531 रुपये के टिकट हैं जबकि 16 जून से नागपुर-इलाहाबाद-इंदौर के लिए भी फ्लाइट मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+