भारी बारिश के चलते गाजियाबाद के खोड़ा में गिरी पांच मंजिला इमारत,कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी और सूरजपुर के बाद आज गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में पांच मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। भारी बारिश के चलते शुक्रवार को गाजियाबाद के खोड़ा में 5 मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका थी, लेकिन सर्च ऑपरेशन के बाद साफ कर दिया गया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया ।

 A five storey building has collapsed in Ghaziabads Khoda area.

घटना खोड़ा के लोकप्रिय विहार में हुई। लोगों के मुताबिक इमारत के निचले फ्लोर पर शोरूम था।लोगों के मुताबिक 18 जुलाई को एक हाईड्रोलिक क्रेन ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद बिल्डिंग में मरम्मत का काम चल रहा था। ।

एसपी (सिटी) आकाश तोमर का कहना है कि इमारत में फिलहाल कोई मौजूद नहीं था। वहीं गाजियाबाद की डीएम रीतू महेश्वरी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि बिल्डिंग काफी पुरानी थी और जर्जर हालत में थी, जिसकी वजह से वहां कोई नहीं रहता था। हादसे के वक्त भी इमारत में कोई मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से घटना में किसी के भी हताहत होने की आशंका नहीं है।

स्थानीय लोगों ने भी बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी थी, जिसकी वजह से वहां कोई नहीं रहता था। निचली मंजिल में कपड़े का शोरूम था, जो भी बंद हो चुका था।

आपको बता दें कि इसके पहले नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी में दो मंजिला इमारत गिर गई ती, जसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर कॉलोनी में 5 मंजिला इमारत गिर गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+