इनोवा ने डिवाइडर पार कर ऑल्टो को मारी टक्कर, 5 की मौत
इनोवा की स्पीड इतनी ज्यादा तेज थी कि वो डिवाइडर पार कर ऑल्टो से जा टकराई। इस हादसे में पांच की मौत हो गई। इनोवा सवार फरार हैं।
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना हरीपर्वत छेत्र के आगरा मथुरा हाईवे पर आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने इनोवा और ऑल्टो कार में भीषण भिड़ंत हो गयी। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें 5 लोगों की मौत हो गयी जबकि कुछ लोग घायल भी हुए है।

आगरा मथुरा हाईवे पर आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने हरीपर्वत थाना क्षेत्र पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में इनोवा कार और एक ऑल्टो कार की भीषण भिड़ंत हो गयी। ऑल्टो में बैठे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला सहित एक बच्चा चपेट में आकर काल के गाल में समा गया।
बीती रात हुए इस सड़क हादसे में 5 लोगो की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी होते ही थाना हरीपर्वत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया गया।
हाईवे पर मथुरा की ओर से हरयाणा नंबर की इनोवा कार आगरा की ओर आ रही थी और दूसरी साइड से ऑल्टो कार मथुरा की ओर जा रही थी। ऑल्टो कर में तीन लोग सवार थे जो बोदला में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर दौड़ती इनोवा ओवर स्पीड में हवा से बातें कर रही थी। इनोवा में सवार सभी लोग नशे में धुत थे। हवा से बातें करती फ़िल्मी स्टाइल में इनोवा डिवाइडर से कूदते हुए आल्टो कार की छत को उड़ाते हुए हाईवे के दूसरी साइड आ गयी।
ताज्जुब की बात ये है कि सड़क हादसे के बाद इनोवा सवार फरार हो गए है। मृतकों में से 3 की शिनाख्त राकेश रिशभ के रूप में हुई है जबकि महिला और बच्चे की शिनाख्त नही हो सकी है। इसके अलावा पुलिस इनोवा सवार लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है। इनोवा से पुलिस को शराब की खाली बोतलें मिली हैं।
पुलिस का मानना है कि मृतकों में महिला और बच्चा सड़क पार कर रहे होंगे जिनको इनोवा ने टक्कर मारी होगी। अब पुलिस महिला और बच्चे की शिनाख्त के साथ-साथ इनोवा सवारों की धरपकड़ में जुट गयी है।












Click it and Unblock the Notifications