यूपी: चंदौली में 5 बांग्लादेशी नागरिक समेत एक लोकल हैण्डलर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस और खुफिया विभाग ने 5 बांग्लादेशी नागरिक सहित एक लोकल हैण्डल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन युवकों के पास से फर्जी सर्टिफिकेट और वोटर आईडी भी बरामद किया गया है। सभी बांग्लादेशी युवक पिछले 15 पंद्रह दिनों से मुगलसराय कोतवाली के दुल्हीपुर गांव में रह रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए संदिग्ध तीन माह से दुलहीपुर में किराए के मकान में रह रहे थें। बताया जा रहा है कि यह लोग गांव की प्रधान नीतू गुप्ता के आवास पर आधार कार्ड के लिए प्रमाण पत्र बनवाने गए थे तभी उन पर लोगों को शक हुआ। इस दौरान प्रधान की नजर निर्वाचन कार्ड पर पड़े नामों पर गई। आशंका होने पर प्रधानपति आनंद गुप्ता ने पांचों से पूछताछ शुरू की।
इस पर वे ठीक से हिंदी नहीं बोल पाए और पूरा पता भी नहीं बता सके और सभी वहां से धीरे से मौका पाकर खिसक लिए। प्रधानपति ने पुलिस को सूचित किया और बताया कि संदिग्ध लोग गांव में रह रहे थे। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह मकान वाराणसी निवासी एजाज का है। सभी तीन माह से वहां रह रहे थे।
पुलिस के पहुंचते ही सभी छत पर जा छिपे लेकिन पुलिस ने कमरे में घुसकर आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य सामान बरामद किया और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस सभी को गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications