दिव्यांग बच्चे ने लगाई सीएम योगी से गुहार, मांगी ये मदद

फिरोजाबाद। एक ओर जहां सरकार तरह-तरह की योजनाएं लागू करके गरीबों को सुविधाएं देने की बात करती है वहीं दूसरी ओर एक गरीब तबका उन सरकारी योजनाओं के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। ताजा मामला फिरोजाबाद का है जहां रहने वाले एक दिव्यांग बच्चे ने सीाएम योगी से फरियाद लगाई है। इस बच्चे का कहना है कि वह किसी भी तरह की सरकारी सुविधा से वंचित है। ना उसके घर में शौचालय है ना ही उसे सरकार से अन्य कोई सुविधा मिलती है।

firozabad divyang child gives a message to cm yogi and ask for help

खुले में शौच जाने मजबूर दिव्यांग बच्चा
फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव राजपुर जोरसा कोटला में रहने वाला 14 साल का नीरू आकों से दिव्यांग है। घर में शौचालय ना होने की वजह से परिवार वाले उसे खेत में लेकर जाते हैं। घर की माली हालत इतनी खराब है कि परिजन खुद की बदौलत शोचालय नहीं बना सकते हैं और ग्राम प्रधान का उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।

मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
बच्चे ने अपनी परेशानी से पार पाने के लिए मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। बच्चे का कहना है कि ग्राम प्रधान और सचिव उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। उसने साएम योगी से एक शौचालय और राशन कार्ड प्रदान करने की गुहार लगाई है।

सरकार ने वैसे तो गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, इसमें से कई योजनाएं दिव्यांगजनों के लिए भी हैं। लेकिन इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को डायरेक्ट नहीं मिल पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+