पटाखों के शोर में बीजेपी नेता पर कर दी फायरिंग, फोन करने पर भी नहीं आई पुलिस
मैनपुरी में जैसे ही पटाखे चलने शुरू हुए वैसे ही बीजेपी के एक नेता के ऊपर फायरिंग कर दी गई। हमले में नेता के गोली लगी लेकिन पुलिस फोन करने के बावजूद नहीं आई।
मैनपुरी। एक तरफ जहां लोग दिवाली मना रहा थे, पटाखे छुड़ा रहा थे वहीं कुछ अपराधी अपना षड़यंत्र रचने में लगे थे। वो अपनी पुरानी रंजिश की खुन्नस निकालने की तैयारी कर रहे थे, जैसे ही पटाखों की आवाज तेज हुई उन्होंने अपने इरादे को अंजाम देना शुरू कर दिया। मैनपुरी में जैसे ही पटाखे चलने शुरू हुए वैसे ही बीजेपी के एक नेता के ऊपर फायरिंग कर दी गई। जिसमें नेता के गोली लगने के साथ उनके एक साथी को भी गोली छूती हुई निकल गई। हमले में घायल हुए नेता को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पूरी घटना में संबंधित थाना पुलिस की लापरवाही की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं, वहीं मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मामला थाना घिरोर क्षेत्र का है, यहां के रहने वाले अरुण चौहान जो कि बीजेपी के जिला मंत्री हैं। दिवाली की पूजा करके अपने घर के बाहर बैठे थे, उनके आवास पर मिलने वाले लोग आ रहे थे। घायल अरुण चौहान ने बताया है कि जैसे ही दिवाली के पटाखे चलने शुरू हुए तो राघवेंद्र उर्फ केतु और चंदन चौहान अपनी वाइक पर आए और आते ही गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सीधा फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी, वहीं एक गोली उनके साथी सुरजीत को छूते हुए चली गई। बीजेपी जिला मंत्री अरुण चौहान ने थाना पुलिस पर भी लापरवाही करने और आरोपियों का ही साथ देने का आरोप लगाया है।


उनका कहना था कि जैसे ही वो लोग घर पर आए और गाली गलौज की, वैसे ही उन्होंने घिरोर के एसओ आशीष कुमार को फोन किया लेकिन वो मौके पर नहीँ आए। जब उनके गोली लग गई तब भी फोन कर बताया गया। फिर भी एसओ नही आए, वारदात होने के बाबजूद भी एसओ मौके पर नहीं आए। उन्होंने एसओ घिरोर पर लापरवाही और आरोपियों का ही साथ देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे मामले पर क्षेत्र अधिकारी का कहना है कि दोनों की तरफ से तहरीर दी गई है। मामला पंजीकृत कर लिया गया है, जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications