यूपी: मेरठ में मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, घटना CCTV में कैद

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ से मामूली विवाद पर गोली चलने की फिर एक वारदात सामने आई है। टीपी नगर थाना इलाके में एक घर के सामने दूसरे इलाके के लड़कों ने युवक पर फायरिंग कर दी। जिस युवक को गोली मारी गई, वह युवक उन लड़कों के बीच हो रही गाली-गलौज पर आपत्ति जता रहा था।

firing incident cases increase in Meerut, police fail to arrest accused

युवक के हाथ में लगी गोली, भर्ती
​जनपद में बेखौफ बंदूकबाजों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वे छूटते ही निशाना बनाते हैं। बीते एक हफ्ते में गोलीबार से जुड़ी दर्जनभर वारदातें हुईं हैं। ताजा मामला मेरठ के टीपी नगर थाना इलाके का है, योगेश नाम के शख्स के घर देर रात्रि कुछ लड़कों ने उस पर गोली चला दी। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने अब एक आरोपी को पकड़ा है। जबकि, बाकी नहीं पकड़े गए हैं। योगेश हॉस्पीटल में भर्ती है। वहीं, मेरठ एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपितों को खोजा जा रहा है। इस मामले में केस दर्ज भी हुआ है।

आए दिन चल रहीं बंदूकें:-

firing incident cases increase in Meerut, police fail to arrest accused


दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल को कार में ही मार डाला
दो हफ्ते पहले थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कबट्टा में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की कार रोककर कबट्टा-बवनपुरा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद कई बदमाशों का एक स्कैच जारी किया है। लेकिन हत्यारों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है।

news

चाचा-भतीजे से नगदी और मोबाइल लूटे
जानीखुर्द में नेक सतवई मार्ग पर अज्ञात बाइक सवार 3 बदमाशों ने बाइक सवार चाचा भतीजे को लूट लिया। गांव नेक निवासी धीरेंद्र और उसका भतीजा सुमित किसी काम से बाइक से गांव सतवई के लिए निकले थे। उनसे 7200 रुपये की नगदी व मोबाइल बंदूक की नोंक पर छीन लिए गए। जानी थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।

तमंचे और करवाइन

मेरठ कॉलेज में भाजपा विधायक के भतीजे पर भी फायरिंग
छात्र संघ चुनाव से पहले मेरठ कॉलेज में भी खून-खराबा हुआ। भाजपा विधायक के भतीजे और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। उस पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाया गया। हमलावरों ने तमंचे का ​इस्तेमाल किया। देरी से पहुंची लालकुर्ती पुलिस ने चेकिंग की, लेकिन तब तक कोई नहीं मिला।

तमंचे और करवाइन

शोरूम को बनाया निशाना
लिसाड़ी रोड पर अनस फैशन के नाम से कपड़ों का शोरूम है। वहां बीते दिनों 3 बदमाशों ने अचानक से शोरूम पर फायरिंग शरू कर दी। फायरिंग में तनवीर ने जमीन पर लेट कर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। इस गोलीकांड से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हमलावरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन पुलिस केक हाथ आरोपी नहीं चढ़े।

.. और ट्रैफिक एसपी करा रहे ऐसे सुरक्षा
एक ओर जहां सड़कों पर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं एसपी यातायात संजीव वाजपेयी युवाओं को हेल्मेट पहनने और खुद सावधाने से घर से निकलने की नसीहत देते हैं। केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में पुलिस की पाठशाला में संजीव ने कहा कि युवाओं को खुद मोबाइल की तरह 'सिर' की सुरक्षा करने चाहिए।

news

​गिरफ्तार करने में क्यों नाकाम पु​लिस
हाल की ही कई वारदात देखी जाएं तो पुलिस कई अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है। बंदूक के सहारे लूट और मारपीट कर भागने वाले लोग सलाखों में होने के बजाए अपने-अपने इलाकों में खुले वारदात कर रहे हैं। कल सरूरपुर, सरधना के पाथौली ईकड़ी मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने भट्ठा मालिक से एक लाख लूट लिए। साथ ही बाइक भी ले गए। सूचना पर पहुंची रोहटा और सरूरपुर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। जिससे बदमाश आसानी से दूर निकल गए।

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले स्वीपर को कूड़े में दिखा हैंड ग्रेनेड, 'बम' की अफवाह से मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+