इटावा: पति-पत्नी के बीच विवाद में कोर्ट परिसर में फायरिंग, मची भगदड़

कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों पक्ष जुटे। वहीं जब लड़की पक्ष ने सुलह से इनकार किया तो लड़का पक्ष ने फायरिंग कर दी।

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा की जिला कचहरी के फैमिली कोर्ट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां पर अचानक गोलियां चलने लगीं। कोर्ट परिसर में फायरिंग से भगदड़ मच गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके पर मौजूद हमलावर के परिजन को भी थाने ले जाया गया।

दहेज उत्पीड़न को लेकर चल रहा था विवाद

दहेज उत्पीड़न को लेकर चल रहा था विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इटावा के भर्थना निवासी शिवराज सिंह की पुत्री की शादी 2007 में इटावा के गांधी नगर निवासी उमा शंकर से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों परिवार के लोगों में अनबन शुरू हो गई थी और तीन साल से दहेज उत्पीड़न का मामला चल रहा था। इसी मामले की तारीख के दौरान पति ने पत्नी से सुलह करने की इच्छा जाहिर की लेकिन लड़की पक्ष ने इनकार कर दिया।

इसी बात को लेकर लड़की और लड़के पक्ष में विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि फायरिंग होने लगी। घटना की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ना शुरू कर दिया।

इटावा एसएसपी ने गोली चलने से किया इनकार

इटावा एसएसपी ने गोली चलने से किया इनकार

वहीं इटावा के एसएसपी का कहना है कि पति-पत्नी का मामला चल रहा था। उनमें आपस में विवाद हो गया और मार-पीट होने लगी । लेकिन यहां कोई भी गोली चलने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। करीबन आठ-नौ लोग हिरासत में लिए गए है।

पुलिस ने मौके पर 9 लोगों का लिया हिरासत में

पुलिस में मौके पर 9 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मौके पर मौजूद वकीलों का कहना है कि आरोपी पति पक्ष के लोग अवैध हथियारों से लैस थे। इन लोगों ने महिला के साथ मार-पीट की और बाद में फायरिंग कर दी। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने के लिए लीपा-पोती कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+