यूपी: छेड़खानी पर महिलाओं और माफियाओं में जंग, पत्थरबाजी, सरेआम फायरिंग

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में ग्रामीणों और खनन माफियाओं के बीच टकराव हुआ है। महिलाओं का आरोप है कि शौच के दौरान खनन माफिया और उनके गुर्गे उन से छेड़छाड़ व अश्लील हरकते करते हैं। महिलाओं के शिकायत करने के बाद खनन माफियाओं ने जमकर फायरिंग की। इसके बाद ग्रामीणों ने खनन माफियाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

महिलाओं से छेड़छाड़ करते है माफियाओं के गुर्गे

महिलाओं से छेड़छाड़ करते है माफियाओं के गुर्गे

घटना शाहजहांपुर के अजीजनगंज थाना क्षेत्र की है। बता दें कि अजीजनगंज क्षेत्र में लोगों के घरों पर शौचालय नहीं है। इसलिए महिलाओं को नदी किनारे शौच के लिए जाना पड़ता है। महिलाओं का आरोप है कि जब वह नदी के किनारे शौच के लिए जाती है तो खनन माफिया के गुर्गे उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते है।

ग्रामीणों ने किया विरोध

ग्रामीणों ने किया विरोध

जब ग्रामीणों ने खनन माफियाओं से इस बात की शिकायत की तो खनन माफियाओं ने उनके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं खनन माफियाओं ने जमकर फायरिंग भी की। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने खनन माफियाओं और उनके गुर्गो को घेर लिया और लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर उनकी पिटाई की।

महिलाओं ने भी किया हमला

महिलाओं ने भी किया हमला

महिलाओं ने भी खनन माफियाओं पर लाठी-डंडे से हमला किया। बता दे कि ग्रामीणों ने खनन माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की जनाकारी मिलने पर एसडीएम सदर रामजी मिश्रा, इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया। वहीं, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा का कहना है कि रेत खनन लीगल हो रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि खनन करने वाले लोग उनके साथ छेड़छाड़ करते है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+