यूपी: भ्रष्टाचार छुपाने के लिए होमगार्ड दफ्तर में साजिश की आग?

छुट्टी के दिन अचानक होमगार्ड दफ्तर में आग लग गई और पुराने रिकॉर्ड्स जलकर खाक हो गए। अंदेशा जताया जा रहा है कि साजिश के तहत यह आग लगाई गई?

हरदोई। रविवार की रात में बंद पड़े हरदोई के होमगार्ड दफ्तर में अचानक आग लग गयी। आग की जानकारी तब लोगों को लगी जब बंद पड़े दफ्तर से लोगों ने धुँआ उठते देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँचती, होमगार्ड दफ्तर में रखे कम्प्यूटर और सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे। छुट्टी के दिन बंद दफ्तर में रहस्यमय ढंग से लगी आग में सरकारी दस्तावजों और कम्प्यूटर का जलकर खाक हो जाने से यह अंदेशा भी लोग जता रहे हैं कि योगी राज में कहीं पुराने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जानबूझकर तो कहीं दफ्तर में आग नहीं लगायी गयी?

यूपी:भ्रष्टाचार छुपाने के लिए होमगार्ड ऑफिस में साजिश की आग?

हरदोई के पुलिस अधीक्षक ऑफिस से महज 25 गज के फासले पर कमरे के अंदर से उठती यह ऊँची आग की लपटें जिला होमगार्ड ऑफिस के दफ्तर का नजारा है। रविवार को छुट्टी के दिन बंद पड़े इस सरकारी दफ्तर में देर रात अचानक आग लगने का शोर मच गया। जब तक दमकल विभाग और आफिस के जिम्मेदार लोग मौके पर पहुँचते, कमरे के अंदर मौजूद कई कम्प्यूटर और सरकारी दस्तावेज़ जलकर ख़ाक हो चुके थे।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बंद आफिस में छुट्टी के दिन, रात में अचानक आग कैसे लगी फिलहाल इसका जबाब किसी के पास नहीं है।

अंदेशा यह जताया जा रहा है की होमगार्ड दफ्तर में बीते दिनों चुनाव में लगी ड्यूटी में जमकर भ्रष्टाचार की शिकायतें आयी थीं। ऐसे में योगी राज में कहीं इन शिकायतों को लेकर जांच से बचने के लिए किसी ने दफ्तर को कहीं आग के हवाले तो नहीं कर दिया? फिलहाल इस आग में विभाग के कम्प्यूटर के अलावा जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+