VIDEO: विस्फोट के साथ बीच सड़क पर जलकर राख हो गई दो कारें
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में राह चलते एक कार में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। जलती कार की चपेट में आने से पास खड़ी दूसरी कार भी धू-धू कर जलने लगी। दो कारों से उठती लपटें देखकर सड़क के दोनों तरफ लोग रुक गए जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

चावला मार्केट के पास लगी आग
मामला कानपुर के चावला मार्केट के पास का है। यहं बाबूपुरवा क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजत के चालक देवेंद्र पांडेय अपनी स्कार्पियो से फजलगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह नंदलाल चौराहे के पास पहुंचे वैसे ही उनकी गाड़ी से धुआं निकलने लगा। इस पर उन्होंने चावला मार्केट के पास सड़क किनारे कार रोक दी। कार रोकने के बाद जैसे ही वह उससे नीचे उतरे कार से तेज लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग बगल में खड़ी स्विफ्ट कार में भी लग गई। देखते ही देखते दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। स्विफ्ट कार जूही निवासी रीतेश कटियार की बताई जा रही है। वह गोविंद नगर स्थित बैंक में किसी काम से आए थे।












Click it and Unblock the Notifications