महाकुम्भ में फिर लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हुआ मेला क्षेत्र, क्या है आग लगने की वजह, कितना हुआ नुकसान? जानिए

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेले स्‍थल में फिर से आग लगने की की घटना सामने आई है।ये आग महाकुंभ स्‍थल पर सेक्टर 18 और 19 के बीच लगे कई शिवरों के पंडालों में लगी। हालांकि सूचना मिलने पर अग्निशमन दल को तुरंत मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने के प्रयास शुरू जुट गया।

हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Mahakumbh 2025

बता दें महाकुंभ मेले में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसी ही टेंट में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। जनवरी माह में सबसे पहले सिलेंडर फंटने की घटना के कारण आग लगी थी।

गौरतलब है कि 9 फरवरी की रात को अरैल की ओर सेक्टर 23 में आग लग गई थी, जिस पर फायर ब्रिगेड ने तुरंत काबू पा लिया था। आग लगने का कारण महाराजा भोग नामक खाद्य पदार्थ की दुकान में गैस सिलेंडर बताया गया, जिसके कारण कई पंडालों में आग लग गई।

इसके अलावा, इस आयोजन से दो दिन पहले सेक्टर-18 में शंकराचार्य मार्ग पर एक और आग लग गई थी, जिसके परिणामस्वरूप कई टेंट पूरी तरह से जलकर खाक हो गए थे। हालांकि, फायर ब्रिगेड की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण किसी की जान नहीं गई।

महाकुंभ में इस साल की शुरुआत में आग से जुड़ी अन्य घटनाएं भी हुई हैं। 30 जनवरी को सेक्टर-22 में आग लगने से 15 टेंट जलकर राख हो गए थे।

ऐसे ही 19 जनवरी को सेक्टर-19 में एक कैंप में पुआल में आग लगने की घटना हुई, जिससे करीब 18 कैंप जलकर खाक हो गए। दोनों ही मामलों में फायर ब्रिगेड की गाडि़यां समय पर पहुंच गई, जिससे समय पर आग पर कंट्रोल पा लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+