हापुड़: फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

हापुड़। धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात फोम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से करोड़ों रुपए का माल जकर राख हो गया। कर्मचारियों के सूचना देने के कई घंटे बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। फैक्ट्री में लगी भीषण आग से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई।

Fire broke out at a foam factory in Hapur

हापुड़ जनपद के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र के हर्ष नाम के व्यक्ति की ग्लैक्शी नाम से फोम के गद्दे बनाने की फैक्ट्री है। गुरुवार देर शाम फैक्ट्री में संदिग्ध हालत में आग लग गई। जिसके चलते फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी अपनी जान बचाकर फैक्ट्री से दौड़ पड़े। कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकलकर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

कर्मचारियों का कहना था कि सूचना देने के करीब ढाई घंटे बाद फायरबिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी भीषण हो गई थी। सूचना पर दमकल की चार गाड़िया मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में खड़ी एक बाइक, एक कार और मजदूरों की कई साइकिल के अलावा फैक्ट्री में रखा करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+