अब मुश्किलों में शाहरुख खान की पत्नी गौरी, इस मामले में लखनऊ में हुई FIR

गौरी खान के ऊपर लखनऊ में एक शख्स ने एफआईआर दर्ज करवाई है। ये मामला फ्लैट की खरीद से जुड़ा हुआ है।

Gauri Khan

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है। गौरी के अलावा FIR में तुलसियानी ग्रुप के मुख्य प्रबंध निदेशक समेत तीन का नाम है। लखनऊ पुलिस के मुताबिक उनकी टीम ने शिकायतकर्ता की बातें सुनी हैं। उसके आधार पर जांच की जा रही।

जानकारी के मुताबिक ये मामले मुम्बई के अंधेरी ईस्ट निवासी किरीट जसवंत शाह ने दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2015 में गौरी खान तुलसिसानी कंस्ट्रक्शन एण्ड डेवलपर्स ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर थीं। उन्होंने कंपनी के लिए काफी विज्ञापन किए। जिसको देखकर उन्होंने घर खरीदने का मन बनाया। उनको लगा कि गौरी खान विश्वसनीय चेहरा हैं, ऐसे में उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर-1 पॉकेट डी में फ्लैट बुक करवा लिया, लेकिन उनके साथ धोखा हो गया।

कितने का था फ्लैट?
शिकायतकर्ता के मुताबिक अगस्त 2015 में उन्होंने फ्लैट बुक करवाया था। वो बकायदा सुशांत गोल्फ सिटी में स्थिति कंपनी के दफ्तर गए थे। वहां पर उनको बताया गया था कि एक फ्लैट 86 लाख का है, जिस पर 2016 में कब्जा मिल जाएगा। उनकी बातों में आकर उन्होंने 85 लाख से ज्यादा रुपये जमा भी कर दिए। उस वक्त उनको भरोसा दिलाया गया था कि अगर तय वक्त पर उनको फ्लैट हैंडओवर नहीं हुआ तो उनके ब्याज समेत पैसा वापस किया जाएगा, लेकिन आज तक ना पैसा मिला ना फ्लैट।

बाद में पता चला कि वो फ्लैट किसी और को बेच दिया गया है। वो अपना पैसा वापस लेने के लिए कंपनी के अधिकारियों के पास कई बार गए, लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिला। इसके अलावा उनको धमकाया भी गया। ऐसे में वो मजबूर होकर पुलिस के पास गए हैं। वहां पर उन्होंने मामला दर्ज करवा कर सभी सबूत जमा किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उनको इंसाफ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+