शाहजहांपुर में सांप्रदायिक तनाव के बाद 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सिख समुदाय और हिंदू समुदाय के बीच तनाव पैदा हो गया है जिसके कारण भारी संख्या में पुलिस की तैनाती इलाके में की गई है। सोशल मीडिया के कारण अफवाहें फैलीं हालांकि अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

FIR on 300 people in shahjahanpur after communal clash

पुलिस ने करीब 300 उपद्रवियों के खिलाफ बलवा समेत कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। जिलाधिकारी का कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें कि थाना बंडा इलाके मे बीते शनिवार की शाम करीब चार बजे राखी का ठेला लगाने को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। दरअसल गुरुद्वारे के सामने एक राखी का ठेला लगाया जा रहा था। गुरुद्वारे के लोगों ने इस ठेले को हटाना चाहा तो विवाद हो गया।

FIR on 300 people in shahjahanpur after communal clash

देखते-देखते विवाद बढ़ने लगा। गुरुद्वारे के सेवादार ने एक लड़की को डंडा मार दिया जिसके बाद तो विवाद उग्र हो गया। दोनों ओर से काफी लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी।

खबर मिलते ही डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी एस चिनप्पा ने समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जब हालत काबू नहीं हो पाए तो मौके पर पीएससी को बुलाना पड़ा उसके बाद ही भीड़ को काबू किया जा सका। अब पुलिस वीडियो के आधार पर बवाल करने वाले लोगों को चिन्हित कर रही है। एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मामले पर निगाह रखे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+