VIDEO: गाड़ी से लगी टक्कर तो मुंह पर मारता रहा घूंसे
मारपीट के बाद दोनों अपने घर निकल लिए, उससे पहले ट्रैफिक से लेकर सभ्यता तक उन्होंने कुछ नहीं छोड़ा।
हापुड़। पिछले कुछ दिनों से हापुड़ में छोटी-छोटी घटनाओं पर मारपीट का वीडियो सामने आ रहा है। गाड़ी में साइड लगने को लेकर हुआ एक विवाद देखते-देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे और भीड़ इकट्ठा हो गई, किसी ने भी दोनों लोगों को हटाने की कोशिश नहीं की सब मूक दर्शक बन फाइट का मजा लेते रहे। आप वीडियो में भी देख सकते हैं की कैसे दोनों लोग फाइट कर रहे हैं, इस लाइव फाइट की वारदात कैमरे में कैद हो गई। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड की है, मारपीट के बाद दोनों अपने घर निकल लिए, उससे पहले ट्रैफिक से लेकर सभ्यता तक उन्होंने कुछ नहीं छोड़ा। घटना पर किसी ने भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी, लोग मारपीट का आनंद ही लेते रह गए। अब मारपीट का बनाया गया ये वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications