VIDEO: एक हाथ में आरती की थाली दूसरे से हिंसा, बांके बिहारी मंदिर में पाप
मंदिर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारतीय श्रद्धालुओं का कहना है कि इस युवक द्वारा उनकी जेब काटने का प्रयास किया गया और जब इसका विरोध उन्होंने किया तो मानस उनसे गाली गलौज करने लगा।
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मारपीट की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं। बांके बिहारी मंदिर में आए दिन इसी तरह की तस्वीरें सामने आती हैं। मामला श्रद्धालुओं और एक स्थानीय व्यक्ति के बीच का है जहां श्रद्धालु और स्थानीय युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों ही एक दूसरे से उलझ गए और मंदिर परिसर के अंदर ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बाहर से आने वाले श्रद्धालु युवक मानस दीक्षित के साथ मारपीट की गई। ये मारपीट मंदिर परिसर के अंदर काफी देर तक चलती रही। जिससे मंदिर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारतीय श्रद्धालुओं का कहना है कि इस युवक द्वारा उनकी जेब काटने का प्रयास किया गया और जब इसका विरोध उन्होंने किया तो मानस उनसे गाली गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर मंदिर में झगड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मानस दीक्षित को हिरासत में लिया और जेल भेज दिया तो वहीं मानस का कहना है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहे थे और जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने मानस को धारा 151 में चालान कर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications