यूपी: गुरूद्वारे के सामने ठेला लगाने को लेकर हुआ विवाद, इलाके में तनाव

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में राखी का ठेला लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी है। नाबालिग की पिटाई की खबर इलाके में फैलते ही दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर हंगामा किया। भीड़ बेकाबू हो गई और एक दूसरे पर टूट पड़े। विवाद ने तूल पकड़ लिया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। एक समुदाय ने सिख समुदाय की बाइकों में आग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

 Fight between two communities in shahjahanpur near gurudwara

घटना थाना बंडा कस्बे की है। शनिवार को करीब चार बजे कस्बे में स्थित गुरूद्वारे के सामने बने चबुतरे पर एक किशोरी राखी का ठेला लगा रही थी। किशोरी ने बताया कि कल रक्षाबंधन है इसलिए वह ठेला लगा रही थी। लेकिन गुरूद्वारा से एक युवक आया और उसने ठेला हटाने के लिए कहा। नहीं मानने पर युवक ने पैर पर उसे डंडा मार दिया। परिवार को बताने पर परिजन और इलाके के कई लोग गुरूद्वारा पहुंचे और हंगामा करने लगे।

 Fight between two communities in shahjahanpur near gurudwara

उसके बाद सिख समुदाय के लोग गुरूद्वारा पहुंच गए और तलवारें लेकर दूसरे पक्ष की तरफ दौड़ गए। इस दौरान जमकर फायरिंग भी हुई। घटना के बाद इलाके मे भारी तनाव है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थित को देखते हुए भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाना। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+