भाजपा नेता और एसडीएम के बीच हाथापाई की नौबत, देखिए वीडियो
मुरादाबाद के एसडीएम कार्यालय में एक भाजपा नेता शिकायत लेकर गए। वहां गरमागरमी का ऐसा माहौल बना कि एसडीएम और भाजपा नेता के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा एसडीएम कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एसडीएम के बी सिंह आपा खो बैठे। इसके बाद बीजेपी नगर अध्यक्ष और एसडीएम की तीखी नोंक झोंक हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के एसडीएम कार्यालय में उस वक़्त हंगामा हुआ जब भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता अपने कार्यकर्ता के साथ एक जमीनी मामले में एक कानूनगो की शिकायत को लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। वहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जैसे ही कानूनगो की शिकायत एसडीएम से की तो वे अपना आपा खो बैठे। बात इतनी बढ़ गई एसडीएम के बी सिंह ने बीजेपी नगर अध्यक्ष को मारने के लिए हाथ तक उठा लिया।
मौके पर पुलिस पहुंची तो उसके बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में एसडीएम और बीजेपी नगर अध्यक्ष क्या कहना है, इस वीडियो में सुनिए।












Click it and Unblock the Notifications