मथुरा के घाट पर पंडों के बीच दंगल, जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

मथुरा। यूपी में मथुरा शहर कोतवाली इलाके के विश्राम घाट पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं को पूजा कराने को लेकर चतुर्वेदी पंडा समाज के लोग आपस में लड़ गए । दोनों पक्षों में झगड़ा इस कदर हुआ कि दोनों तरफ से जमकर घाट पर ही लाठी-डंडे चलने लग गए।

Fight between Pandas with sticks on Ghat of Mathura

ये है मामला
मथुरा के विश्राम घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति पर्व पर पूजा कराने को लेकर चतुर्वेदी समाज के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्ष घाट पर ही लाठी-डंडे लेकर आ गए और एक-दूसरे पर टूट पड़े। दो पक्षों के बीच हुए इस झगड़े का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो मीडिया में आने के बाद दोनों पक्ष फरार हो गए।

दरअसल मकर संक्रांति पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दान-पुण्य करने करने और यमुना स्नान करने के लिए विश्राम घाट पहुंचते है । इसी पूजा कराने को लेकर पुरविया और सुरेश नाम के पंडे आपस मे भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+