सुअर चराने गए युवक को गाय ने मारी सींग, पलटकर मारा डंडा तो मालिक ने दी मौत!

देवरिया। आजकल लोगों के अंदर इतना गुस्सा भरा है कि वे छोटी-छोटी बातों पर जान लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला यूपी के देवरिया जिले का है, जहां गाय के सींग मारने के विवाद में कुछ युवकों ने एक दलित युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवकों ने मारने के बाद उसे नदी किनारे छोड़ दिया। देर रात तक खोजने के बाद बेहद गंभीर अवस्था में परिवारीजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।

few men beaten a boy to the death in deoria for clubing cow

गाय के सींग मारने पर मारा डंडा
देवरिया के मोतीपुर गांव के रहने वाले 21 साल का युवक सनोज अपने सुअरों को लेकर शनिवार को दोपहर बाद को घर से निकला था। वह नदी किनारे सुअरों को छोड़ रखा था। उसी समय वहां चर रही एक गाय ने सनोज को सींग मार दी। सनोज ने गाय पर डंडा चला दिया। यह बात गाय मालिक सुभाष साहनी को नागवार लगी। इस मामले को लेकर सनोज व सुभाष साहनी के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया
कहासुनी का मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते सुभाष साहनी ने अपने साथियों को भी बुला लिया। बताया जा रहा कि इसके बाद सुभाष साहनी और उसके साथियों ने सनोज को लाठी-डंडों से मारकर अधमरा कर दिया। खूब मारने के बाद सनोज को इन लोगों ने नदी किनारे अधमरे हाल में छोड़ दिया। रात में परिवारीजन सनोज की तलाश शुरू कर दी। नदी के पास परिजन सनोज को घायल अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। लेकिन वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान सनोज ने कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+