Viral Video: छात्रों से कहतीं महिला टीचर्स- "चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करो", न करने पर होती पिटाई

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कड़े प्रयास कर रही है, लेकिन अमरोहा में कुछ महिला टीचरो को सोशल मीडिया पर फेमस होने का ऐसा भूत चढ़ा है कि वे विद्यालय में आने के बाद बच्चों को पढ़ाने की जगह रील बनाने में लग जाती हैं। यही नहीं बल्कि बच्चों को यूट्यूब चैनल व इंस्टाग्राम को लाइक व सब्सक्राइब करने को भी कहती हैं। फ़िलहाल महिला टीचरों के खिलाफ विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

पढाई ठप्प, रील्स में व्यस्त मैडम जी
दरअसल, पूरा मामला अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खुंगावली का है। यहां के सरकारी विद्यालय में तैनात एक नहीं बल्कि चार-चार महिला टीचरों की करतूत सामने आई है। बच्चों के अभिभावकों और ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, यह चारों महिला टीचर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय रील्स बनाने में व्यस्त रहती हैं।

female teachers in amroha making reels in school and forcing students to like and subscribe

लाइक व सब्सक्राइब न करने पर बच्चों से मारपीट
इतना ही नहीं, ये चारों शिक्षिकाएं स्कूल में डांस का वीडियो रिकॉर्ड कर पहले उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल करती हैं और फिर स्कूल के बच्चों को लाइक व सब्सक्राइब करने को कहती हैं। और अगर कोई छात्र लाइक व सब्सक्राइब नहीं करता है तो उसके साथ महिला शिक्षक मारपीट करती हैं।

female teachers in amroha making reels in school and forcing students to like and subscribe

बच्चों के माता-पिता स्तब्ध
वहीं जब बच्चों ने इस बारे में अपने घर जाकर बताया कि स्कूल में महिला टीचर द्वारा हमें उनकी रील्स को जबरन लाइक और चैनल को सब्स्क्राइब करने को कहा जाता है और न करने पर मारा-पीटा जाता है तो उनके माता-पिता के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत विभाग से की।

female teachers in amroha making reels in school and forcing students to like and subscribe

वभाग करेगा कार्रवाई
उधर, ग्रामीणों की शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी भरत भूषण सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर महिला टीचरों के खिलाफ विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+