VIDEO: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई महिला दरोगा
यूपी के मेरठ में तैनात एक महिला दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया। टीम ने पैसे बरामद करते हुए महिला दरोगा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
मेरठ। यूपी के मेरठ में तैनात एक महिला दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा से रिश्वत के बीस हजार रूपये भी बरामद करते हुए मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

कैसे पकड़ीं गई?
दरअसल गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी समीर की पत्नी ने कोर्ट के माध्यम से दहेज़ उत्पीड़न , रेप, सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कोतवाली थाने में तैनात महिला दरोगा अमृता यादव को मुकदमे में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। विवेचना के दौरान महिला दरोगा अमृता यादव ने समीर को फोन कर बुलाया और मुदकमे में लिखी गयी धाराओं में दो धाराएं कम करने के नाम पर एक लाख रूपये की मांग की। जिसके बाद समीर ने महिला दरोगा की रिश्वत की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम की छह सदस्यों की टीम ने समीर के साथ दो लोगो को पैसे लेकर महिला दरोगा के साथ भेज दिया।

पहले भी घूस लेने का लगा है आरोप
उधर, महिला दरोगा ने आज समीर और उसके परिजनों को आज बीस हजार रुपयों के साथ बुलाया था। जिसके बाद महिला दरोगा अमृता ने समीर और उसके परिजनों से बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर बैठकर बीस हजार रुपये की रिश्वत ले ली। उसी दौरान एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा को रंगे हाथों धर दबोचा। यह कोई पहला मामला नहीं था कि दरोगा अमृता यादव पर रिश्वत लेने का आरोप लगा हो इससे पहले महिला थाने में तैनाती के समय भी अमृता यादव पर रिश्वत के गंभीर आरोप लगे थे।
संस्पेंड भी हो चुकी हैं
अमृता यादव को एक वर्ष पूर्व कंकरखेड़ा थाने से सस्पेंड किया गया उसके बाद महिला थाने से भी हटाकर कोतवाली में तैनाती दी लेकिन आरोपों का सिलसला बदस्तूर जारी रहा । उसी का नतीजा था कि आज एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। वही, एंटी करप्शन टीम ने प्रभारी उदयवीर का कहना है कि गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी समीर की शिकायत के बाद हमारी टीम ने कोतवाली में तैनात महिला दरोगा अमृता यादव को बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अब अमृता पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications