Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: सीनियर की प्रताड़ना से तंग आकर जूनियर डॉक्टर ने खुद को लगाया जहरीला इंजेक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या ने अस्पताल प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। मामला राजधानी स्थित केजीएमयू का है, जहां एक महिला डॉक्टर ने खुद को जहरीला इजेक्शन लगा लिया, जिस कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया। इस घटना के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है।

यूपी: सीनियर डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग आकर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, जहरीले इंजेक्शन का किया इस्तेमाल

जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर को सीनियर डॉक्टर काफी परेशान किया करते थे। जिस कारण महिला डॉक्टर ने अपने हॉस्टल में ही आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला डॉक्टर केजीएमयू के बुद्धा हॉस्टल में रहती थी। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही लोगों ने तुरंत महिला डॉक्टर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन लेने की वजह से महिला को डॉक्टरों की टीम नहीं बचा पाई।

महिला डॉक्टर की बहन ने इस सिलसिले में आरोपी डॉक्टर उधम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+