यूपी: महिला ने डॉक्टर पर लगाया यौन शोषण और मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

सुल्तानपुर। वैसे तो डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है, लेकिन कलयुग में अपनी करतूतों के चलते ये राक्षस बन बैठे हैं। यूपी के सुल्तानपुर में एक महिला ने जिले के एक डॉक्टर पर मुंह काला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की डॉक्टर संग एक फोटो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यूपी: महिला ने डॉक्टर पर लगाया यौन शोषण और मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

जानकारी के अनुसार बांदा जिले की एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दोस्तपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रत्नाकर पर मारपीट व रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर कई सालों से उसका यौन शोषण कर रहा है। महिला का कहना है कि बात उन दिनों की है, जब डॉक्टर रत्नाकर बांदा जनपद में तैनात थे। उस वक्त गंभीर बीमारियों के चलते महिला के पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला पेट पालने के लिए दूध बेचने का काम करने लगी। वह डॉक्टर रत्नाकर के आवास पर भी वह दूध लेकर जाती थी। इसी बीच डॉक्टर रत्नाकर तथा महिला के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गईं।

यूपी: महिला ने डॉक्टर पर लगाया यौन शोषण और मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

कई सालों तक महिला और डॉक्टर रत्नाकर के बीच यह मामला चलता रहा। लेकिन जब डॉक्टर रत्नाकर का ट्रांसफर सुल्तानपुर में हुआ तो वह महिला से पीछा छुड़ाने का प्रयास करने लगे। महिला को यह बात अखर गई और वह सुल्तानपुर पहुंच गई। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने सम्बंधित थाने में तहरीर देकर यौन शोषण सहित मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है । फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीओ कादीपुर डीपी शुक्ल ने बताया कि मामले में मुअ संख्या 244/18 के तहत 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अब सम्बन्धित थाने की पुलिस मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+