भूतों के डर से रहने से भाग रही यूपी पुलिस, सरकारी क्वार्टर पड़े हैं वीरान

बरेली। उत्तर प्रदेश में बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही पुलिस को भी भूतों से डर लगता है। सरकार ने बरेली में पुलिसकर्मियों के रहने के लिए आवास बनवाये थे, लेकिन ये आवास आज तक खाली पड़े हैं। पुलिसकर्मी इन आवासों में रहना नहीं चाहते। आपको भी जानकार हैरानी होगी कि भूतों के डर से 35 सरकारी आवासीय पिछले कई सालों से बंद पड़े हैं।

Fear of ghosts in Bareilly Police workers are afraid of living in government residences

बरेली पुलिसकर्मियों को सरकार ने सरकारी आवास पोस्टमार्टम हाऊस के पास बनवाये है। पोस्टमार्टम हाऊस के पास होने की वजह से पुलिसकर्मियों को डर सताता है कहीं उनके साथ या परिवार के साथ कोई अनहोनी नहीं हो जाये। कुछ लोग यह भी तर्क देते है कि पोस्टमार्टम में आमतौर पर शवों से दुर्गन्ध आती है साथ ही परिजनों का रोना भी लगा रहता है। इसलिए भी लोग यहां रहना पसंद नहीं करते।

Fear of ghosts in Bareilly Police workers are afraid of living in government residences

जबकि दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में रहने के लिए आवेदन कर चुके हैं। पुलिसकर्मी यह भी बताते हैं कि पोस्टमार्टम से सटे आवास उन्हें और उनके परिवार को सूट नहीं करते। इसलिए वह थाने या ड्यूटी से लगे स्थल के पास किराये के मकान में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। बता दें कि पुलिस लाईन में 750 पुलिसकर्मियों के परिवार रह रहे हैं। जबकि आवास की मांग 1500 से अधिक है। पुलिस लाइन के आरआई महावीर सिंह ने बताया कि आवास खाली हैं लेकिन भूतों के डर के चलते खाली पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+