बेटे की चाह ने बना दिया हत्यारा, पिता ने की दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर हत्या

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में बेटे की चाह रखने वाले एक कलयुगी पिता ने अपने ही 1 माह की दुधमुंही बच्ची को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने में उसके मां बाप ने भी उसका साथ। इतना ही नही पीड़ित माँ ने अपने घर भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल आरोपी परिवार समेत फरार हैं।

Father's daughter murdered in balrampur

मामला बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र का है। राजेश चौहान की शादी साल 2014 में बलरामपुर के ग्राम जोरावरपुर थाना देहात की रहने वाली संगीता पुत्री भूलई से हुई थी। शादी के बाद से ही पति राजेश से संगीता की नही बनती थी। उसका पति और उसकी मां बेटे की चाह रखते थे। जब संगीता ने एक बेटी को जन्म दिया तो पति समेत सास और ससुर का पारा चढ़ गया और उन्होंने संगीता का उत्पीड़न और तेज कर दिया। बता दें कि 18 फरवरी 2018 को जब संगीता अपनी एक माह की दुधमुंही बच्ची को अपनी सास काना के हाथों में सौंप कर शौच के लिए गई थी। उसी वक्त बेटे की चाह रखने वाले पति राजेश, ससुर सरन व सास काना ने मिलकर मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी।

शौच से लौटने के बाद जब संगीता ने अपनी दुधमुंही बच्ची के मुंह से खून निकलता देखा तो रोने बिलखने लगी। पति राजेश ने पीड़िता संगीता को जान से मार डालने की धमकी देते हुए कहा की मामला यहीं खत्म कर दो, किसी से कहा तो तुम भी मार डालेगे। संगीता के विरोध करने पर सास ससुर के साथ मिलकर पति ने उसकी जमकर पिटाई की और जान से मार डालने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह पीड़िता वहां से भाग निकली और परिजनों की मदद से उसने एसपी बलरामपुर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर दोषी सास-ससुर व पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है केस दर्ज कराया जा रहा है जल्द ही गिरफ्तारी कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+