भरी कचहरी में ससुर ने बहू पर बोला हमला , वीडियो में देखिए पूरा मामला

कचहरी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। ससुर ने बहू पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में सुलह समझौते के मामले में दो पक्ष जब कचहरी अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे तो दोनों के बीच जमकर झड़प हो गयी। ससुर ने बहू पर हमला बोल दिया इसके बाद कचहरी परिसर में ही जमकर ईंट पत्थर चले। दोनों ही पक्षों के लोग खून से तरबतर हो गए तब न्यायालय पुलिस चौकी वहां पहुंची और दोनों ही पक्ष को हिरासत में ले लिया।

भरी कचहरी में ससुर ने बहू पर बोला हमला ,VIDEO में पूरा मामला

तस्वीरो में चीखती चिल्लाती नज़र आ रही ये महिला आरती कश्यप है जिसका विवाह 11 मई 2014 को शहबुद्दीपुर निवासी रंजीत के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच कुछ रिश्ते मधुर न रहे। दहेज और आरती के चरित्र को लेकर उसके ससुराल वाले उसे सताते रहे। तानों और रोज़ के झगड़ो से आजिज आकर आरती ने ससुरालीजनों के ख़िलाफ़ मुकदमा कर दिया।

इसके बाद सुलाह-समझौते के लिए दोनों ही पक्ष अदालत में पेश होने आये थे लेकिन इससे पहले की वो कोर्ट पहुंचते दोनों ही पक्षों में विवाद शुरू हो गया, जमकर ईंट-पत्थर चले और जब दोनों ही पक्ष खून से तरबतर हो गए तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+