शामली: दहेज में नहीं मिले 5 लाख, बाप ने मासूम को जहर देकर मारा

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में दहेज की मांग पूरी न होने की कीमत सात साल की मासूम को जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि पिता ने अपनी बेटी को जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की मां ने अपने पति सहित तीन लोगों पर जहर देकर मासूम की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

father killed the daughter poisoned in Shamli

पिता ने बेटी को दिया जहर
मामला शामली के कैराना कोतवली क्षेत्र के मौहल्ला बीच की आल मेंढकी दरवाजे का है। इमरान पुत्र जहूर की शादी इमराना निवासी शामली के साथ आठ वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के कुद दिन बाद से ही इमरान व उसके परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए। इमराना को परेशान करना शुरू कर दिया था। इस बीच इमराना ने एक बेटी को जन्म दिया। दहेज के लिए इमराना को लगातार मारा-पीटा जाता रहा। डेढ वर्ष पूर्व इमराना ने एक और लडकी को जन्म दिया। जिसके बाद ससुराल वालों की इमराना के परिजनों से 5 लाख रूपये की मांग की। मांग पुरी ना होने पर ससुराल वालों ने बड़ी बेटी को अपने पास रख कर इमराना को उसके मयके शामली छोड़ दिया।

मौसी को बताया पिता ने दिया जहर
आरोप है कि बीती 15 अप्रैल को इमराना के भाई के पास फोन आया कि 5 लाख का इन्तजाम कर दो वरना अंजाम बुरा होगा। मांग पूरी न होने पर इमरान ने अपने भाइयो के साथ मिलकर मासूम को मावे (खोया) में जहर मिलाकर जबरदस्ती खिला दिया। बच्ची ने पड़ोस में ही रह रही अपनी मौसी को सारी जानकारी दी। मासूम की हालत बिगड़ती देख मौसी ने उसके पिता इमरान को बुलाकर डांटते हुए उसे शामली डाक्टर के ले जाने को कहा। लेकिन बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां ने पुलिस को अपने पति इमरान सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि एक तहरीर मिली है। उसमें एक पिता पर अपनी 7 साल की बच्ची को जहर देने का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+