एक बेटी ने तय किया मोहब्बत से मौत तक का सफर, घरवालों ने ही गाड़ दिया आंगन में

मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा में एक युवती के लिए मोहब्बत मौत का सबब बन गई। जिन माता-पिता ने जन्म दिया और पाला-पोसा उन्होंने ही झूठी शान के लिए अपनी बेटी की हत्या कर दी और शव अपने ही घर में गाड़ दिया। करीब एक महीना पहले हुई इस घटना का आज खुलासा होने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने हत्यारे पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

father killed his daughter due to his fake honor

मामला जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र स्थित गांव तेवड़ा का हैं जहाँ ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध के चलते पिता ने पुत्री की हत्या कर उसका शव घर के आंगन में ही दफना दिया, लगभग डेढ़ माह बाद गांव में चर्चा फैलने के बाद आज पुलिस ने युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ और घर में दफन शव को निकलवाया। लगभग डेढ़ माह पूर्व गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध के चलते मकसूद नाम के व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री शकीरा की हत्या कर उसका शव घर में ही दफना दिया था। लगभग डेढ़ माह से युवती के लापता होने का मामला गांव में चर्चा का विषय बना, धीरे-धीरे मामले की जानकारी पुलिस तक भी पहुंची ककरौली पुलिस ने जब इसकी जांच पड़ताल की तो युवती के पिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। निशानदेही पर आज शकीरा का शव निकलवाकर मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+