मां को बचा रही 15 साल की बेटी को बाप ने चाकू से गोदकर मार डाला
अस्पताल में बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी पिता ने गुस्से में आकर अपनी ही 15 वर्षीय बेटी को चाकू से गोद डाला और फरार हो गया। अस्पताल में बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शराब के नशे में धुत होकर लौटा पिता
नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में नन्हे पत्नी रीना, दो बेटों और दो बेटियों के साथ रहता है। नन्हे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वहां मां और पिता में शराब को लेकर विवाद हो गया और 15 वर्ष की संजना ने मां को पिता के ज़ुल्म से बचाने की कोशिश की।

परिजनों ने की तोड़फोड़
इस पर पिता ने उसको कमरे में बंद रखा, मारा-पीटा और चाकू मार दिया। उस समय घर में उसके दो छोटे भाई ही मौजूद थे। संजना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। मेरठ के हायर सेंटर में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा किया और एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी।

एसएसपी की कार्रवाई के बाद पिता भेजा गया जेल
परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस मामले की शिकायत लेकर वे नागफनी चौकी गए थे लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया गया था। एसएसपी ने कार्रवाई कर केस दर्ज कराया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications